ओवैसी ने कहा, "पाकिस्तान के ये नेता जो भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं, वे इतना भी दिमाग नहीं लगा पाते कि चीजों को ठीक से कॉपी कर सकें। नकल करने के लिए भी अकल चाहिए, लेकिन इनके पास अकल ही नहीं।" गौरतलब है कि यह स्मृति चिन्ह एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में दिया गया था, जिसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उप प्रधानमंत्री इस्हाक डार भी मौजूद थे।