
लड़की ने अपहरणकर्ता से ही शादी कर ली, सब रह गए हैरान
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले जब एक लड़की का अपहरण हो गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया तो पुलिस के होश उड़ गए। पर उसके कुछ समय बाद अपहरण की इस कहानी में ट्विस्ट आया। और एक नया वीडियो जारी हुआ, जिसमें लड़की, अपहरणकर्ता के साथ शादी कर रही थी। यह दृश्य देखकर अब तक जो लोग पुलिस को भला बुरा कह रहे थे, उनका दिमाग चकरा गया। और जब अपहरण का पूरा राज सामने आया तो लोग चौंक गए। जारी दूसरे वीडियो में अपहृता लड़की शमिली ने बताया कि, उसका अपहरण नहीं किया गया, उसके अनुरोध पर उसका प्रेमी ज्ञानेश्वर उसे घर से ले गया, क्योंकि उसके माता-पिता उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से करने की कोशिश कर रहे थे।
नए वीडियो को देख सब रह गए हैरान
तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले के चंदुर्थी मंडल के मूडेपल्ले गांव एक लड़की शमिली (18 वर्ष) के 'अपहरण' का वीडियो सोशल मीडिया पर हंगामा मचा रहा था। तभी एक नया राज खुला। जिसे सुनकर सब हैरान रह गए। नए वीडियो में अपहृता और अपहरणकर्ता जोड़े ने मंदिर में की शादी का एक वीडियो और तस्वीरें जारी कीं। वीडियो में शमिली ने कहा कि, वह दोनों चार साल से प्यार में हैं लेकिन उसके परिवार ने उनके रिश्ते को मंजूर नहीं किया क्योंकि वह दलित है।
लड़के को जेल भेज दिया था जानें क्यों
उसने यह भी खुलासा किया कि उनकी शादी पिछले साल ही हो गई थी, लेकिन तब वह नाबालिग थी, शादी कानूनी नहीं थी और लड़की के माता-पिता ने ज्ञानेश्वर के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज किया था। मामले में लड़के को जेल भेज दिया गया था।
पुलिस से सुरक्षा की मांग की
सोशल मीडिया पर वायरल हुए 'अपहरण' के सीसीटीवी फुटेज का जिक्र करते हुए शामिली ने कहा कि, वह उसे पहचान नहीं पाई क्योंकि उसने नकाब पहन रखा था। यह जानने के बाद कि वह ज्ञानेश्वर है, उसने स्वेच्छा से उससे शादी कर ली। यह कहते हुए कि उन्हें माता-पिता से अपनी जान का खतरा है, उसने पुलिस से सुरक्षा की मांग की।
अपहरण के वीडियो ने मचाया तहलका
इससे पहले फिल्मी अंदाज में अपहरण के वीडियो ने तहलका मचा दिया था। 'अपहरणकर्ताओं' में से एक लड़का लड़की को कार की ओर घसीटता है और गाड़ी की पिछली सीट पर धक्का देते हुए बैठा देता है। बचाने के लिए आए लड़की के पिता को अपहरणकर्ताओं ने धक्का दे दिया और वह पीड़िता को लेकर भाग गए। कुछ सेकंड बाद, लड़की के पिता कार का पीछा करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर निकलते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि, उनका प्रयास सफल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Updated on:
20 Dec 2022 05:51 pm
Published on:
20 Dec 2022 05:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
