
Gold price : अमरीकी में जल्द ब्याज दरों में कटौती होने की उम्मीद में अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ भारत में भी सोने-चांदी की कीमतों में पिछले एक सप्ताह में बड़ी तेजी आई है। एमसीएक्स पर 10 ग्राम वायदा सोना पहली बार 65,000 के स्तर को पार कर गया है, वहीं सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 67,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की दहलीज पार करने को बेताब है। जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 66,800 रुपए तो इंदौर सर्राफा बाजार में 66,825 रुपए की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। गोल्ड की बढ़ती कीमतों के बीच शेयर बाजार में सोना यानी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) 4 फीसदी डिस्काउंट पर उपलब्ध है।
फिलहाल एसजीबी की कोई सीरीज सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन जिनके पास डीमैट अकाउंट हैं वे इसे सेकेंडरी मार्केट में अभी खरीद सकते हैं। स्टॉक एक्सचेंज पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड फिलहाल डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं और कोई एसजीबी प्रीमियम पर ट्रेड नहीं कर रहा है। जबकि इस साल की शुरुआत में ज्यादातर गोल्ड बॉन्ड 3 से 4 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। यानी ये 65,408 रुपए के मार्केट प्राइस से 2900 रुपए तक नीचे ट्रेड कर रहे हैं।
ये सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड डिस्काउंट पर मिल रहे
सीरीज मार्केट प्राइस डिस्काउंट
एसएसजीबी फरवरी 62,500 2,908
एसएसजीबी दिसंबर 62,880 2,528
एसएसजीबी जून 62,540 2,868
एसएसबीबी सितंबर 63,360 2,048
एसएसबीबी नवंबर 63,900 1,508
(10 ग्राम के बराबर एसजीबी की कीमत रुपए में, 65,408 रुपए है एमसीएक्स पर मौजूदा भाव, इसके आधार पर डिस्काउंट का कैलकुलेशन)
एक सप्ताह में ऐसे बढ़ी सोने-चांदी की कीमत
तिथि सोना चांदी
28 फ़रवरी 61,752 68,245
29 फरवरी 62,293 68,452
01 मार्च 63,135 72,331
04 मार्च 63,605 73,499
05 मार्च 64,193 73,443
06 मार्च 64,659 74,163
07 मार्च 65,408 74,460
(प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट वायदा सोने का भाव, प्रति किलो चांदी का वायदा भाव रुपए में)
किस शहर में कितना है भाव
सर्राफा बाजार कीमतें
जयपुर 66,800
इंदौर 66,825
नई दिल्ली 65,650
मुंबई 65,560
कोलकाता 65,560
बेंगलुरु 65,140
चेन्नई 65,900
(प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट हाजिर सोने का भाव रुपए में)
Published on:
08 Mar 2024 11:44 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
