4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GST Collection : फरवरी में जीएसटी संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 माह के उच्चतम स्तर पर

GST Collection : चमकते भारत की दमकती तस्वीर: फरवरी में जीएसटी संग्रह 12.5 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई 5 माह के उच्चतम स्तर पर, कारों की बिक्री भी 11 प्रतिशत बढ़ी।

2 min read
Google source verification
gst_collection990.jpg

GST Collection : भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चारों तरफ से अच्छी खबरें आ रही हैं। दिसंबर तिमाही में 8.4 प्रतिशत की शानदार जीडीपी ग्रोथ रेट के बाद फरवरी, 2024 में एक तरफ जहां जीएसटी कलेक्शन सालाना आधार पर 12.5 प्रतिशत बढक़र 1.68 लाख करोड़ रुपए से अधिक रहा। वहीं भारतीय कंपनियों के पास नए ऑर्डर बढ़ने और उत्पादन में आई तेजी से मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई भी 5 महीने के उच्चतम स्तर 56.9 पर पहुंच गया। भारत में विनिर्माण गतिविधियां दुनियाभर के देशों में सबसे अधिक तेजी से बढ़ी। साथ ही फरवरी में वाहनों की भी जबरदस्त बिक्री हुई है। फरवरी में कारों की बिक्री सालाना आधार पर 13 प्रतिशत बढ़कर 3.73 लाख से अधिक रही।

इतना रहा जीएसटी संग्रह
अगस्त 1,59,068
सितंबर 1,62,712
अक्टूबर 1,72,003
नवंबर 1,67,929
दिसंबर 1,64,882
जनवरी 174,106
फरवरी 168,337
(राशि करोड़ रुपए में)
1.67 लाख करोड़ रुपए रहा 2023-24 में औसत मासिक जीएसटी कलेक्शन, चालू वित्त वर्ष में अब तक 18.40 लाख करोड़ मिला, जो पिछले साल से 11.7 प्रतिशत अधिक।

मैन्युफैक्चरिंग में लौटी तेजी
माह पीएमआइ
अक्टूबर 55.5
नवंबर 56.0
दिसंबर 54.9
जनवरी 56.5
फरवरी 56.9
(लगातार 32वें महीने 50 से अधिक रहा मैन्युफैक्चरिंग पीएमआइ, 50 से ऊपर पीएमआइ आर्थिक गतिविधियों में तेजी और 50 से कम गिरावट को दर्शाता है।)

भारत में सबसे तेज उत्पादन गतिविधियां
देश पीएमआई
जनवरी फरवरी
भारत 56.5 56.9 (+)
रूस 52.4 54.7 (+)
अमरीका 47.9 50.7 (+)
ब्रिटेन 47.0 47.5 (+)
यूरोजोन 46.6 76.5 (-)
चीन 49.2 49.1 (-)

देश में बिकी इतनी कारें
कंपनी बिक्री बढ़ोतरी
मारुति सुजुकी 1,60,000 8.7 प्रतिशत
टाटा मोटर्स 51,321 19 प्रतिशत
हुंडई मोटर 50,201 6.8 प्रतिशत
महिंद्रा 42,401 40 प्रतिशत
टोयोटा 25,220 60.79 प्रतिशत
एमजी मोटर्स 4,532 18 प्रतिशत
(फरवरी, 2024 के आंकड़े)
3.73 लाख से अधिक कारें बिकीं फरवरी 2024 में, 11.3 प्रतिशत बढ़ी कारों की बिक्री सालाना आधार पर।

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 100 से ज्यादा नए चेहरों पर दांव, 18 राज्यों की 350 सीटों पर भाजपा ने लिया निर्णय

यह भी पढ़ें- MCD Geo Tagging: एमसीडी ने जियो-टैगिंग की फिर बढ़ाई समय सीमा, क्या होता है यह और कैसे कराते हैं अपनी प्रॉपर्टी की टैगिंग