10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gujarat elections : गुजराती जनता से कांग्रेस अध्यक्ष के आठ वादे, जीते तो 500 में LPG, 300 यूनिट तक बिजली फ्री, 3 लाख रुपए तक कर्ज करेंगे माफ

Gujarat assembly elections गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस ने गुजराती जनता से आठ लुभावने वादे किए। जिसमें कहाकि, किसानों का 3 लाख रुपए तक कर्ज माफ करेंगे। साथ ही सात और बेहद अहम वादे किए। जानें  

2 min read
Google source verification
congress_president.jpg

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 से पहले ही कांग्रेस ने गुजरात की जनता से आठ बड़े वायदे किए हैं। इनमें कांग्रेस ने कहाकि, वह किसानों का 3 लाख रुपए तक कर्ज माफ करेंगे। इसके साथ ही इनमें सिलेंडर के दाम, बिजली, नौकरी और इलाज में मदद का वादा किया है। चुनाव आयोग ने आज गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। गुजरात में 8 दिसंबर को मतगणना होगी। और उसी दिन रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 8 दिसंबर को ही पता चल जाएगा कि, गुजरात का नया मुख्यमंत्री कौन और किस पार्टी का होगा। वैसे गुजरात विधानसभा चुनाव में त्रिकोणाय मुकाबला है। भाजपा और कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी सभी को चुनौती देती नजर आ रही है।

10 लाख रुपए तक का इलाज व दवाइयां मुफ्त - कांग्रेस अध्यक्ष

गुजराती जनता से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज वादा किया कि जीते तो यह आठ काम करेंगे। तो कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ट्वीट पर लिखा कि, 7 करोड़ गुजराती बहन-भाई परिवर्तन के लिए केवल कांग्रेस को विकल्प मानते हैं। गुजरात के 8 संकल्प के तौर पर हमें 500 रुपए में एलपीजी सिलेंडर, 300 यूनिट तक बिजली फ्री, 10 लाख रुपए तक का इलाज व दवाइयां मुफ्त और किसानों का 3 लाख रुपए तक कर्ज माफ करेंगे।

300 रुपए देंगे बेरोजगारी भत्ता - मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने दूसरे ट्वीट में कहाकि, इसके साथ ही सरकारी नौकरियों में कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम बंद और 300 रुपए बेरोजगारी भत्ता, 3 हजार सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल, को-ऑपरेटिव सोसायटी में दूध पर 5 रुपए लीटर सब्सिडी और कोरोना से जान गंवाने वाले 3 लाख लोगों के परिवार को 4 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े - गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होंगे, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

100 मिनट में शिकायत का होगा समाधान

मुख्य चुनाव आयुक्त के अनुसार, कोई भी मतदाता अगर कोई शिकायत करना चाहता है। किसी उम्मीदवार या पार्टी द्वारा उसे प्रभावित किया जाता है, तो वह सीधे तौर पर मोबाइल फोन से चुनाव आयोग में शिकायत कर सकता है। शिकायत के 60 मिनट में टीम गठन करके 100 मिनट में शिकायत का समाधान किया जाएगा।

गुजरात चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, गुजरात विधानसभा चुनाव में 3,24,422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्र पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।

1274 पोलिंग स्टेशनो पर सिर्फ महिलाओं की होगी तैनाती

चुनाव आयोग के अनुसार, 142 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 1274 पोलिंग स्टेशन ऐसे होंगे, जिनमें सिर्फ महिलाओं की तैनाती की जाएगी। इस बार शिपिंग कंटेनर भी पोल बूथ के रूप में होंगे यूज।

यह भी पढ़े - Mokama-Gopalganj by-elections voting : बिहार के मोकामा, गोपालगंज उपचुनाव में संगीनों के साए में वोटिंग शुरू