29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gujarat assembly elections 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होंगे, 1 और 5 दिसंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को मतगणना

Election Commission's announcement केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान करते हुए कहाकि, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगा। पहला चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरा चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग पड़ेंगे। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। अब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता भी गुरुवार से लागू हो जाएगी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Nov 2022, 1:19 PM IST

election_commission.jpg

केंद्रीय चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान करते हुए कहाकि, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में होगा। पहला चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरा चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग पड़ेंगे। गुजरात में हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को मतगणना होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि गुजरात में इस बार कुल 4.9 करोड़ वोटर मतदान में हिस्सा लेंगे। इनमें से 3,24,422 नए वोटर हैं। गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। अब चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए आदर्श आचार संहिता भी गुरुवार से लागू हो जाएगी।

गुजरात में कुल 4.91 करोड़ वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि, गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में 142 सामान्य, 17 एससी और 23 एसटी निर्वाचन क्षेत्र हैं। गुजरात में कुल 4.91 करोड़ वोटर हैं, जिसमें 4.6 लाख पहली बार वोट डालेंगे। राज्य में कुल 51782 पोलिंग स्टेशन, 142 मॉडल मतदान केंद्र का इंतजाम किया गया है।

पहले चरण में 89 सीट, दूसरे चरण में 93 सीट पर वोट पड़ेंगे

पहले चरण में 1 दिसंबर को 89 विधानसभा सीट और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जाएगा। वहीं पहले चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 14 नवंबर रखी गई है। वहीं दूसरे चरण में नामांकन भरने की अंतिम तारीख 17 नवंबर होगी।

1417 ट्रांसजेंडर वोटर

गुजरात की मतदाता सूची के अनुसार, गुजरात में कुल 4,90,89,765 मतदाता पंजीकृत हैं। कुल मतदाताओं में 2,53,36,610 पुरुष और 2,37,51,738 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। कुल 11,62,528 नए मतदाता पंजीकृत हुए हैं, जबकि इसमें 1417 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।

वोटर सी-विजिल ऐप पर दर्ज कर सकते हैं वोटर

चुनाव आयोग ने एक बड़ा ऐलान किया है। चुनाव आयोग ने इस बार के गुजरात चुनाव में किसी भी मतदाता के शिकायत करने पर 100 मिनट में जवाब देने का वादा किया है। सी-विजिल ऐप पर वोटर शिकायत कर सकते हैं।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में त्रिकोणीय मुकाबला

गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटों हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में दो चरणों में मतदान हुआ था। तब भाजपा को 99 सीटें मिलीं। कांग्रेस 77 सीटें पर जीत दर्ज की। अन्य के खाते में 6 सीटें गई थीं। भाजपा को इस चुनाव में 50 फीसद और कांग्रेस को 42 फीसद वोट हासिल किया था। चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के आने से त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है।

यह भी पढ़े - बिहार के मोकामा, गोपालगंज उपचुनाव में संगीनों के साए में वोटिंग शुरू

यह भी पढ़े - गुजरात विधानसभा चुनाव में शिपिंग कंटेनर में बनाया जाएगा पोलिंग बूथ

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग