
Plane crash in Ahmedabad (Photo - IANS)
Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान (Air India Plane Crash) हादसे में मारे गए लोगों के डीएनए सैंपल (DNA) के मिलान की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल (Rishikesh Patel) ने कहा कि गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक 210 लोगों के DNA का मिलान हो गया है। मृतकों के परिजनों से संपर्क किया गया है। 187 शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। DNA मिलान का काम तेजी से किया जा रहा है। जल्दी ही सभी मृतकों के DNA मिलान का काम पूरा कर लिया जाएगा।
गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी (Harsh Sanghvi) ने अहमदाबाद पुलिस, जिला प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। सांघवी ने कहा कि सभी ने पीड़ितों के परिवारों को कीमती सामान लौटाने का शानदार काम किया है। उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण ने कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव किया है। इन नायकों को सलाम। इससे पहले, अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया था कि जो भी सामान दुर्घटनास्थल से मिला है। वह जांच के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
उन्होंने लिखा सोशल मीडिया पर लिखा कि दुर्घटनास्थल पर मिले प्रत्येक सामान को सावधानीपूर्वक एकत्र किया जाएगा। उसका दस्तावेजीकरण किया जाएगा और संबंधित परिवारों को सौंप दिया जाएगा। हमारी टीम इन व्यक्तिगत वस्तुओं का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए लगन से काम कर रही है और हम नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मिलकर एक सुचारु और सम्मानजनक प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं।
बुधवार को अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने बताया था कि विमान हादसे में एकमात्र जीवित बचे विश्वास को छुट्टी दे दी गई है। उन्हें उनके परिवार के साथ घर वापस भेज दिया गया है।
Published on:
19 Jun 2025 01:42 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
