30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में भीषण आग, 15 लोग झुलसे, कई की हालत गंभीर

Haldia Refinery Pipeline Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के नाफ्था पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Haldia Industrial Accident

हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग (Photp-IANS)

Haldia Refinery Fire: पश्चिम बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में मंगलवार तड़के नाफ्था ले जा रही पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हो गए है। वहीं कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ, जब पाइपलाइन में अचानक आग भड़क उठी।

आग इतनी भीषण थी कि मौके पर काम कर रहे कर्मचारियों इसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। 

वहीं घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और फैक्ट्री प्रशासन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों को हल्दिया उप मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हालांकि आग किन कारणों से लगी है, अभी तक इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

घटना का वीडियो आया सामने

आग लगने की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें काले धुएं का गुबार आसमान की ओर उठता नजर आ रहा है। वहां मौजूद लोग आग पर काबू पाने की कोशिश भी कर रहे हैं। 

नाफ्था क्या होता है

नाफ्था कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) से रिफाइनरी में तैयार होने वाला अत्यधिक ज्वलनशील तरल ईंधन है। इसका उपयोग मुख्य रूप से पेट्रोल, केरोसीन और अन्य ईंधनों के उत्पादन में किया जाता है।

नोएडा में बिल्डिंग में लगी आग

सोमवार सुबह नोएडा की एक बिल्डिंग में आग लग गई। यह आग 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में लगी। बताया जा रहा है कि एसी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। खिड़कियों से आग की लपटें बाहर निकलने लगी और पूरा फ्लोर धुएं से भर गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाई। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नोएडा में हुई आग की घटना का संज्ञान लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निर्देश जारी किए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग