30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साई सुरभि हत्याकांड: मृतका की मां ने लगाया बॉयफ्रेंड पर लव जिहाद का आरोप, कहा- पहले नशे का लत लगवाया और अब हत्या कर दी

Surbhi-Sanjeet Ali case: बेंगलुरु की 26 साल की फिजियो की रहस्यमयी परिस्थिति में मौत हो गई। उसका बॉयफ्रेंड भी बेहोशी के हालत में मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification
Sai Surbhi death

26 वर्षीय साईं सुरभि की मौत (फोटो - X अकाउंट - @RapidInfoHub)

Nandi Hills homestay murder: चिकबल्लापुर में नंदी हिल्स के पास के एक होमस्टे में 26 साल की युवा फिजियोथेरेपिस्ट साई सुरभि की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। होमस्टे में पुलिस को सुरभि की लाश मिली, जबकि उसका बॉयफ्रेंड संजीत अली बेहोशी अवस्था में बेड के पास पड़ा था। उसकी गले में रस्सी बंधी होने से यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

पुलिस को कमरे से मिली रस्सी, दवाइयां और डायरी

पुलिस को प्रथम दृष्टया शक है कि संजीत अली ने पहले सुरभि की हत्या की और फिर अपनी जान लेने की कोशिश की। पुलिस को कमरे से रस्सी, कुछ दवाइयां व डायरी बरामद हुई है। संजीत अली फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर उसके इलाज में जुटे हुए हैं। वहीं, सुरभि के परिजनों ने संजीत अली पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। सुरभि के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने केरल के कोझिकोड निवासी संजीत अली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मां ने कहा- बॉयफ्रेंड ने लगाई नशे की लत

सुरभि की मां गीता व अन्य परिजनों ने दावा किया है कि संजीत अली लंबे समय से सुरभि को परेशान कर रहा था। उसने सुरभि को नशे (ड्रग्स और शराब) की लत लगवा दी थी। गीता ने बताया कि दोनों की दोस्ती कॉलेज के दिनों से थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। परिवार ने बताया कि सुरभि की नशे की लत छुड़ाने के लिए उसे रिहैब सेंटर भेजा गया था। सुरभि रिहैब सेंटर से जब वापस आई तो फिर से संजीत ने उसके साथ संपर्क बनाया।

चेकआउट के समय नहीं खोला दरवाजा

सुरभि के परिजनों ने कहा कि घटना से एक दिन पहले वह सत्संग प्रोग्राम में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन फिर लौटी नहीं। उधर, पुलिस ने बताया कि शनिवार को संजीत अली होमस्टे में चेक इन किया था। जब सोमवार को चेकआउट का समय हुआ तो सुरभि और संजीत ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद होमस्टे के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। दोनों बिस्तर पर बेसुध अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद दोनों अस्पताल ले जाया गया। जहां सुरभि को मृत घोषित कर दिया गया।