
पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)
भारत (India) के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) काफी अच्छे दोस्त हैं। कुछ समय पहले ही दोनों के बीच फ्रांस (France) के G7 शिखर सम्मेलन में मुलाकात हुई थी। समय-समय पर दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती रहती है। पीएम मोदी की तारीफ का कोई मौका ट्रंप नहीं छोड़ते। इसी बीच अब भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जिओ गोर (Sergio Gor) ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत का एक मज़ेदार किस्सा शेयर किया है।
वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) लीडरशिप समिट के दौरान गोर ने पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत का किस्सा शेयर करते हुए बताया कि अप्रैल में फ्लोरिडा (Florida) राज्य के मियामी (Miami) में यूएफसी (UFC) 327 इवेंट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बैकस्टेज बैठे हुए थे। उसी समय उन्हें अपने खास दोस्त पीएम मोदी से बात करने की इच्छा हुई, तो उन्होंने गोर से फोन लगाने के लिए कहा।
जब ट्रंप ने गोर से पीएम मोदी को फोन लगाने के लिए कहा, तो गोर ने बताया कि भारत में उस समय सुबह के 6 बज रहे होंगे। इसके जवाब में ट्रंप ने मुस्कुराते हुए कहा, "पीएम मोदी सोए नहीं होंगे। वह मेरे जैसे हैं। वह सोते नहीं।" इसके बाद गोर ने पीएम मोदी को फोन लगाया था और दोनों के बीच बातचीत हुई थी।
गोर ने यह भी बताया कि इस साल मियामी में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी अमेरिका जाएंगे। उन्होंने ट्रंप के भारत दौरे के बारे में भी जानकारी दी। गोर ने बताया कि ट्रंप अगले साल भारत का दौरा करेंगे।
गोर ने यह भी बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो (Marco Rubio) इस साल फिर भारत जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रुबियो इस साल मई में अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर पहली बार भारत गए थे।
Updated on:
30 Jun 2026 12:32 pm
Published on:
30 Jun 2026 11:16 am
