दरअसल, कांग्रेस ने अभी तक प्रदेश में सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। लेकिन लोकसभा चुनाव में सिरसा से कुमारी शैलजा के जीतने, रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) के केंद्रीय राजनीति में आने और किरण चौधरी (Kiran Chaudhary) के बीजेपी (BJP) में जाने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुद को सीएम की रेस में सबसे आगे मान रहे थे। हालांकि अब कुमारी शैलजा के विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लिए परेशानी खड़ी कर दी है।