26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोच से छेड़छाड़ केस में CM मनोहर लाल ने तोड़ी चुप्पी, जानिए खेल मंत्री को लेकर क्या कहा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेल मंत्री संदीप सिंह और जूनियर महिला कोच के विवाद में चुप्पी ने तोड़ी है। सीएम खट्टर ने कहा कि आरोप लगाने से कोई दोषी साबित नहीं होता उसकी पुलिस छानबीन करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 3 Jan 2023, 1:17 PM IST

manohar lal khattar

manohar lal khattar

हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह पर जूनियर महिला कोच के साथ छेड़छाड़ करने के मामला इन दिनों काफी गर्माया हुआ है। चंडीगढ़ पुलिस ने जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज कर लिया है। संगीन आरोप और एफआईआर के बाद संदीप सिंह ने खेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का बयान सामने आया है। सीएम खट्टर ने मंगलवार को कहा कि मंत्री संदीप सिंह को खेल विभाग से हटा दिया है। पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CM बोले- खेल विभाग से हटा दिया, पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई
सीएम मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में मंगलवार को कहा कि एक महिला खिलाड़ी ने खेल मंत्री (संदीप सिंह) पर आरोप लगाया है लेकिन वह अभी तक दोषी नहीं हैं। वहीं, हमने उन्हें पद से हटा दिया है, ताकि जांच सुचारू रूप से हो सके। हम जांच पूरी होने का इंतजार करेंगे।

मेरी छवि खराब करने का हो रहा प्रयास : संदीप सिंह
वहीं, संदीप सिंह ने जूनियर एथलेटिक्स कोच के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक मैं मुख्यमंत्री को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपता हूं।

गृहमंत्री अनिल विज से की मुलाकात, इंसाफ की उम्मीद
महिला कोच ने गृहमंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। इसके बाद उसने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मुझे इंसाफ मिलेगा। गृहमंत्री अनिल विज ने आश्वासन दिया है कि सच को सामने लाया जाएगा। महिला आयोग पर बोलते हुए कहा अभी तक महिला आयोग ने उनसे संपर्क नहीं किया, जबकि उन्होंने ईमेल और खुद संपर्क करने की कोशिश की। हरियाणा पुलिस की बनाई फेक्ट फाइंडिंग कमेटी पर महिला कोच ने कहा कि मैं इसके खिलाफ हूं। उन्होंने कहा कि मेरा मामला चंडीगढ़ का है। मेरे पास आधिकारिक तौर पर कोई सूचना नहीं है।

महिला कोच के आरोप- तुम मुझे खुश रखो, मैं तुम्हें खुश रखूंगा
संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला कोच पंचकूला में तैनात है। कोच संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री ने उन्हें चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाया और गलत तरीके से छुआ। इतना ही नहीं मंत्री ने कहा कि तुम्हारा फिगर और फिटनेस बहुत अच्छी है। तुम मुझे खुश रखो और मैं तुम्हें खुश रखूंगा। महिला कोच ने जब मंत्री से इनकार किया तो उन्होंने जबरदस्ती करने की कोशिश की और टी-शर्ट फाड़ दी। इसके बाद वह संदीप सिंह को धक्का देकर वहां से भाग निकली।