IMD ने छह राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तराखंड, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, और ओडिशा शामिल हैं। इन राज्यों में भी भारी बारिश से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं और लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। वहीं झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के कुछ भागों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, गुजरात के पूर्वी भागों और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।