2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Alert: मॉनसून ने फुल स्पीड में पकड़ी रफ्तार, अगले 5 दिनों तक होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Monsoon Alert: मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने नई जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान कई राज्यों में जोरदार बारिश होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification

जून का महीना अब अपने खात्मे की तरफ है और मॉनसून ने भी अब अपनी रफ्तार पकड़ ली है। ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार के रास्ते मॉनसून अब उत्तर प्रदेश, दिल्ली की तरफ फुल स्पीड से बढ़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग केंद्र ने नई जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन चुकी हैं। इन राज्यों के लोगों को गर्मी सा राहत मिल सकती है।

अगले 5 दिन के दौरान होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग ने 22 जून की अपनी रिपोर्ट में कहा है कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, बिहार, झारखंड, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में वर्षा होने की संभावना है। वहीं, अगले 3 दिनों में पश्चिमी तट पर निचले स्तर की हवाएं तेज होने के कारण अगले 5 दिनों के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।

इन राज्यों में तेज हवा के साथ होगी बारिश

इसके अलावा, पूर्वोत्तर असम और उसके आसपास के इलाकों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: डोडा में हुए आतंकवादी हमले में शामिल हिरासत में लिए गए चार लोग