
हिमाचल में बारिश से हाहाकार
Himachal Pradesh Monsoon Update : हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक देते ही तबाही मचा दी है। मूसलाधार बारिश के चलते प्रदेश को करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है। लगातार हो रही बारिश से पूरे प्रदेश में जनजीवन काफी प्रभावित है। लोगों कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में मकान धंस गए है। भूस्खलन से हाईवे और छोटी सड़के जमीन में धंस गई है। कई जगह लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है तो कई गांव अंधेरे में डूब गए है। अब तक लोगों की जान जा चुकी है और सैंकड़ों जानवरों की भी मौत हो गई है।
9 लोगों की गई जान
हिमाचल में बारिश से अभी तक नौ लोगों की मौत हो गई है। पूरे प्रदेश में कई सड़कों पर घंटों जाम रहा। इसी बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने पहाड़ों सहित की क्षेत्रों में जाने से सैलानियों को मना किया है।
47 सड़कें अभी भी बंद
लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हिमाचल में करोड़ों का नुकसान हुआ है। पूरे प्रदेश में जीवन प्रभावित है। लोग काफी परेशान है, बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। कई जगह पानी की सप्लाई भी नहीं हो रही है। हाल की बारिश के कारण 47 सड़कें अभी भी बंद हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी है कहा कि सड़कें बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की 390 मशीनरी मौके पर तैनात हैं।
149 बिजली लाइनें प्रभावित, 67 जल योजनाएं ठप
हिमाचल प्रदेश में मानसून ने तबाही मचा दी है। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग को ही अब तक 27 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार 149 बिजली आपूर्ति लाइनें प्रभावित हैं और 67 जल योजनाएं बाधित हैं।
यह भी पढ़ें - दिल्ली-UP समेत 20 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published on:
28 Jun 2023 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
