
Highlights of Republic Day Parade; Workers at front Line, first time Salute with Made in India guns
Highlights of Republic Day Parade: देश भर में आज गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत तिरंगामय हो चुका है। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह राजधानी दिल्ली में हो रहा है। जहां 90 मिनट के परेड में देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का अनूठा मिश्रण पेश किया जाएगा। गणतंत्र दिवस परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने के साथ होगी। पीएम मोदी यहां शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद, प्रधानमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंचेंगे। वहीं रिपब्लिक डे परेड की शुरुआत राष्ट्रपति की सलामी लेने के साथ होगी। परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभालेंगे। मुख्यालय दिल्ली क्षेत्र के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार परेड सेकेंड-इन-कमांड होंगे। इस बार रिपब्लिक डे परेड में कई खास चीजें हो रही है। आईए एक नजर में जानते हैं गणतंत्र दिवस की खास बातों को।
पहली बार कर्तव्य पथ पर हो रही परेड-
रिपब्लिक डे की परेड पहली बार कर्तव्य पथ पर होगी। इससे पहले इस जगह को राजपथ के नाम से जाना जाता था। राजपथ को विकसित कर उसे कर्तव्य पथ का नाम दिया गया है। इस परेड में 'न्यू इंडिया' की झलक दिखेगी। पहेड देश की बढ़ती स्वदेशी क्षमताओं, नारी शक्ति और एक 'न्यू इंडिया' की झलक दिखाएगा।
पहली बार सबसे आगे VVIP नहीं श्रमजीवी होंगे-
ऐसा पहली बार होगा जब रिपब्लिक-डे की परेड देखने के लिए सबसे पहली लाइन में VVIP नहीं होंगे। इस बार पहली पंक्ति में रिक्शा चालक, फुटपाथ के दुकानदार, कर्तव्य पथ को विकसित करने वाले मजदूर और उनके परिजन बैठेंगे। सरकार ने इन्हें श्रमजीवी का नाम दिया है। इससे पहले, हमेशा रिपब्लिक-डे परेड की पहली पंक्ति VVIPs के लिए रिजर्व होती थी, लेकिन इस बार पहली पंक्ति में श्रमजीवियों को जगह दी जाएगी।
मेड इन इंडिया तोपों से दी जाएगी सलामी-
राष्ट्रपति की सलामी लेने के बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। इसमें ऐसा पहली बार होगा जब 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी। यह पुरानी 25 पाउंडर बंदूक की जगह लेंगी, जो रक्षा क्षेत्र में बढ़ती 'आत्मनिर्भरता' को प्रदर्शित करती है। 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन को मेड इन इंडिया के तहत भारत में बनाया गया है।
यह भी पढ़ें - Republic Day Parade 2023 के पल-पल के अपडेट
पैसेंजर ड्रोन का दिखेगा जादू-
कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार पैसेंजर ड्रोन का जादू दिखेगा। इस पैसेंजर ड्रोन को वरुणा का नाम दिया गया है। इसे पुणे के सागर डिफेंस इंजीनियरिंग की ओर से बनाया गया है। इस ड्रोन में एक व्यक्ति सवारी कर सकता है। यह ड्रोन 130 किलो वजन के साथ 25 किमी तक उड़ान भर सकता है।
ऊंट सवार महिला दस्ता परेड में लगाएंगी चार चांद -
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार ऊंट सवार महिला दस्ता भी शामिल होगी। पहले ऊंट सवार पुरुष दस्ता ही परेड का हिस्सा हुआ करते थे। इस बार बीएसएफ वूमेन कैमल कॉन्टीजेंट को राजस्थान फ्रंटियरर के ट्रेनिंग सेंटर और बीकानेर सेक्टर ने तैयार किया है।
यह भी पढ़ें - Republic Day : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन
Published on:
26 Jan 2023 08:44 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
