5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले प्यार, फिर ले गई मसूरी… हिंदू लड़के ने शादी से किया इनकार तो, शाहीन बाग की लड़की ने करा दी हत्या

Masoori Murder Case: बीते रविवार पुलिस ने मसूरी के एक होटल से एक शख्स की लाश बरामद की। लाश कपिल 24 वर्षीय कपिल चौधरी की थी। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में हत्यारोपी कुदरत और अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Masoori Murder Case

Masoori Murder Case

Masoori Murder Case: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके की रहने वाली एक मुस्लिम लड़की ने अपने प्यार को एक खौफनाक अंजाम दिया है। कथित तौर पर युवती ने अपने भाई के साथ मिलकर अपने हिंदू बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। युवती ने अपने हाथ पर युवक के नाम का टैटू भी बनाया है। युवती ने घटना को दिल्ली से दूर जाकर मसूरी में अंजाम दिया। इस मामले में प्रेमिका और उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सलमान बता कर युवती ने घर वालों से मिलवाया था

इससे पहले बता दें कि कुदरत ने अपने घर वालों से कपिल को सलमान बता कर मिलवाया था और कपिल के परिजनों को भी दोनों के बीच रिश्ते के बारे में मालूम था। कपिल उत्ताराखंड के रुडकी का रहने वाला था। युवक के शादी करने से मना करने के बाद युवती ने ठान लिया की अगर कपिल मेरा नहीं हुआ तो मै किसी और की भी नहीं होने दूंगी। इसके बाद कुदरत ने अपने भाई अब्दुला के साथ मिलकर कपिल की हत्या की प्लानिंग रची।
यह भी पढ़ें: संदिग्ध सूटकेस लेकर भारत आया था चीनी प्रतिनिधिमंडल! होटल में 12 घंटों तक चला ड्रामा, जानें पूरा मामला

दोनों आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते रविवार मसूरी के एक होटल से एक शख्स की लाश बरामद की। लाश की शिनाख्त होने के बाद पता चला की, यह रुड़की का रहने वाले कपिल चौधरी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई और मामले में बड़ा खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी कुदरत और अब्दुल्ला को गिरफ्तार भी कर लिया है।
यह भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा - ‘अश्लील वीडियो देखना निजी पसंद का मामला’