2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चौथे बच्चे पर 21 और पांचवे बच्चे पर मिलेंगे 31 हजार, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष का बड़ा ऐलान

भारत

•

image

Himadri Joshi

•

Jan 31, 2026

Hindu Raksha Dal

हिंदू रक्षा दल (फोटो- Piyush Rai एक्स पोस्ट)

देश में जनसंख्या और सामाजिक संतुलन को लेकर समय समय पर अलग अलग विचार सामने आते रहे हैं। हाल के वर्षों में इस मुद्दे पर सामाजिक संगठनों और नेताओं के बयान तेजी से वायरल होते रहे हैं। इसी कड़ी में हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पिंकी चौधरी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने हिंदू परिवारों को अधिक बच्चे पैदा करने पर आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

जनसंख्या संतुलन के लिए की घोषणा

पिंकी चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि देश में जिस तरह जनसंख्या संतुलन बिगड़ रहा है, वह भविष्य के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि हिंदू समाज में बच्चे कम पैदा हो रहे हैं, जबकि अन्य समुदायों में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए उन्होंने एलान किया कि जो भी हिंदू परिवार चौथा बच्चा पैदा करेगा, उसे 21000 रुपये की सहायता दी जाएगी, जबकि पांचवा बच्चा होने पर यह राशि 31000 रुपये होगी।

हिंदू समाज को मजबूत करना इसका उद्देश्य

अपने वीडियो संदेश में पिंकी चौधरी ने कहा कि यह पहल हिंदू समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, उन्हें संगठन की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। उनके अनुसार यह योजना केवल नकद सहायता तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि शिक्षा और अन्य बुनियादी जरूरतों में भी सहयोग देने का दावा किया गया है। बयान के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

इस बयान के सामने आने के बाद विवाद भी खड़ा हो गया। कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने इस योजना को गैर जिम्मेदाराना बताया। उनका कहना है कि इस तरह के बयानों से समाज में विभाजन बढ़ सकता है और सरकारी जनसंख्या नियंत्रण नीतियों के विपरीत संदेश जाता है। इससे पहले भी पिंकी चौधरी पर भड़काऊ बयान देने और हथियार बांटने जैसे आरोप लग चुके हैं, जिनके चलते पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आई थी। इन मामलों में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठते रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग