
pm modi
Holi 2022 : देशभर में आज धूमधाम के साथ होली का त्योहार मनाया जा रहा है। होली के रंग में हर कोई रंगा नजर आ रहा है। फागुन के महीने में अबीर गुलाल के रंग में रंगा हुआ पूरा देश नजर आ रहा है। अलग अलग राज्यों में होली के रंग अलग अलग देखने को मिल रहे हैं। हालांकि कोरोना की वजह से सावधानी बरतते हुए लोगों का उत्साह कम नहीं है। लोग पूरी एहतियात के साथ होली का त्योहार सेलीब्रेट कर रहे हैं। होली के इस अवसर पर लोग अपनेप्रियजनों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।
सभी के जीवन में खुश्यिों का हर रंग लेकर आए : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए ट्विटर पर लिखा, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों दी होली की बधाई
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को होली की बधाई देते हुए लिखा, होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली, सामुदायिक सद्भाव और मेल-मिलाप का जीवंत उदाहरण है। यह वसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह त्योहार सभी देशवासियों के जीवन में आनंद, उमंग और नई ऊर्जा का संचार करे।
सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं : अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर लिखा, सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
यह भी पढ़ें - Holi 2022 : अनोखी परंपरा, यहां चिता की राख और भस्म से खेलते हैं होली
सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए : योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं! यह पर्व सबके जीवन में खुशियों का रंग बरसाए, सुख-समृद्धि लाए एवं उत्सवधर्मिता से अभिसिंचित करे, यही कामना है।
यह भी पढ़ें - Holi 2022 Wishes: दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास मैसेज, कहें-'हैप्पी होली'
राहुल गांधी ने भी होली की शुभकामनाएं
राहुल गांधी ने भी देशवासियों को होली शुभकामनाएं दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाए! हैप्पी होली।
Published on:
18 Mar 2022 09:16 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
