
अमित शाह(फोटो-ANI)
Home Minister Amit Shah On Naxalism: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार देश में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दावे करते रहते हैं। उनका दावा है कि देश से नक्सलवाद सफाया कर दिया गया है। तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे के आखिरी दिन केंद्रीय गृहमंत्री ने जगदलपुर में नक्सलवाद को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर अब धीरे-धीरे डर और हिंसा की छवि से बाहर निकल रहा है और यहां विकास का नया दौर शुरू हो चुका है। शाह ने दावा किया कि केंद्र सरकार नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है। मीडिया से बात करते हुए अमित शाह ने सुरक्षा बलों की भूमिका की खुलकर तारीफ की और कहा कि नक्सलवाद को कमजोर करने में जवानों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। गृह मंत्री ने रोजगार पैदा करने को अगला लक्ष्य बताया।
अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर पहले की सरकारें नक्सलवाद के खिलाफ उतनी ही सख्ती दिखातीं, जितनी आज दिखाई जा रही है, तो बस्तर में शांति बहुत पहले लौट सकती थी। उनके मुताबिक, वर्षों तक राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण समस्या बनी रही।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित ने कहा कि फिलहाल, हमारा लक्ष्य कौशल विकास के जरिए स्वरोजगार, शिक्षा के जरिए सरकारी नौकरियां और निजी रोजगार के अवसर पैदा करना है। उन्होंने आगे जोड़ा कि इसके साथ ही, कौशल विकास के माध्यम से भी निजी रोजगार के अवसर पैदा करना और सहकारी समितियों के जरिए किसानों व महिलाओं दोनों को रोजगार से जोड़ना है।
गृह मंत्री अमित शाह ने 'सेवा डेरा' योजना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में अब सेवा डेरा विकास के नए केंद्र बनेंगे। इन डेरे के जरिए सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाया जाएगा ताकि दूर-दराज के आदिवासी इलाकों में रहने वाले लोगों को भी सीधे फायदा मिल सके। गृह मंत्री ने कहा कि इन केंद्रों पर लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं, राशन, शिक्षा और आंगनवाड़ी जैसी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएंगी। सरकार का प्रयास है कि बस्तर के गांवों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भटकना न पड़े।
Updated on:
19 May 2026 05:49 pm
Published on:
19 May 2026 05:43 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
