7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंजाब में बोलेरो-कैंटर की टक्कर से भीषण हादसा, सड़क पर लगा लाशों का ढेर

Big Accident: पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। फिरोजपुर के मोहन उत्तर गांव के पास बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई है।

2 min read
Google source verification
चालक को आई झपकी! रोड पर खड़े ट्रक से टकराई पिकअप, 15 साल के लडके की हुई मौत..

Big Accident: पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर के मोहन उत्तर गांव के पास बोलेरो पिकअप और कैंटर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई है। इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोे मदद के लिए आगे आए और पुलिस को जानकारी दी गई। हादसे की सूचना मिलने ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुचे।

मृतकों के परिजनों में मचा कोहराम

घटना जिले के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर हुई है। दुघटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर नेशनल हाइवे पर फंसे वाहनों को निकला। सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।

तेज रफ्तार बनी जानलेवा

हादसे की जांच कर रहे है इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स (SSF) की टीमें मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी जाम लगाने के बाद पुलिस ने नेशनल हाईवे को खाली करवाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि पिकअप में काफी लोग सवार थे और वह तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। तभी अचानक गाडी अनियंत्रित हो गई और पीछे से तेज गति से आ रहे कैंटर ने उसमें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, मामा और भांजे की मौत

शादियों में वेटर का काम करने जा रहे थे मृतक

पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि बोलेरो पिकअप में मजदूर सवार थे। वे सभी लोग फिरोजपुर से ग्रामीण क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इस दौरान पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे कैंटर से टकरा गई। अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने पांच से अधिक लोगों को मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि बोलेरो पिकअप में सवार सभी लोग शादियों में वेटर का काम करते थे।