हावड़ा रेलवे स्टेशन पर जैसे ही सीएम ममता बनर्जी पहुंची ‘जय श्री राम’ के नारे से गूंजा प्लेटफॉर्म
पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। साथ ही अवसर पर पश्चिम बंगाल को तोहफे से लाद दिया। करीब 7,800 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। इस मौके पर जब पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हावड़ा रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो अचानक 'जय श्री राम' के नारे लगाए जाने लगे।