यह मामला करीब 30 साल पुराना है। उत्तराखंड में एक महिला की वैवाहिक घर में जलने से मौत हो गई थी। मृतका के परिवारवालों के मुताबिक, महिला उसके पति ने छोड़ दिया था और कथित तौर पर किसी दूसरी महिला के साथ रहने लग गया था। महिला के परिवार ने उस शिकायत का भी हवाला दिया जो महिला ने उस स्कूल के प्रिंसिपल को लिखी थी जहां उसका पति काम करता था। यह मामला पुलिस तक पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने समझौता कर लिया था। आरोप है कि महिला की मौत से दो दिन पहले भी झगड़ा हुआ था।