
हुमायूं कबीर (Photo-IANS)
पश्चिम बंगाल में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर इन दिनों चर्चाओं में हैं। टीएमसी विधायक के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने के बयान के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। इसी बीच विधायक हुमायूं कबीर ने मस्जिद बनाने का विरोध करने वालों को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर वो मेरा सिर काटना चाहते हैं तो शिलन्यास कार्यक्रम के दौरान आ सकते हैं। मैं शहीद होने के लिए तैयार हूं, लेकिन हम बाबरी मस्जिद बनाकर रहेंगे।
बता दें कि टीएमसी नेता ने यह बयान मुर्शिदाबाद के बेलडांगा इलाके में दिए गए एक सभा के दौरान दिया, जहां उन्होंने पोस्टर भी लगवाए। पोस्टर पर लिखा है कि 6 दिसंबर को 'बाबरी मस्जिद' की आधारशिला रखी जाएगी और इसका निर्माण तीन साल में पूरा होगा। कबीर ने तर्क दिया, "बाबर के नाम पर मस्जिद बनाई गई थी, तोड़ दी गई और राम मंदिर बना दिया गया।
टीएमसी नेता ने कहा कि 464 साल पहले, बाबर के मिलिट्री कमांडर ने यह मस्जिद बनाई थी। उन्होंने मस्जिद तोड़कर राम मंदिर बनाया, और किसी ने इसका विरोध नहीं किया। जब मैं बाबर के नाम पर मस्जिद बनाना चाहता हूं, तो वे इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? अगर सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद बनाने के खिलाफ कोई निर्देश दिया है, तो मुझे बताएं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्देश जारी किया है कि बाबर के नाम पर कोई मस्जिद नहीं बनाई जा सकती, तो मैं आगे नहीं बढ़ूंगा। तब मैं मस्जिद के लिए कोई दूसरा नाम सोचूंगा।
दरअसल, हुमायूं कबीर का यह ऐलान 2026 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले आया है, जब TMC मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश में जुटी है। लेकिन उनकी पार्टी ने इससे किनारा कर लिया है। TMC के प्रदेश उपाध्यक्ष जय प्रकाश मजूमदार ने कहा, "यह हुमायूं कबीर का निजी मामला है। पार्टी इससे सहमत नहीं है।"
कबीर खुद TMC छोड़ने की धमकी दे चुके हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पार्टी से निकाल दो, लेकिन मस्जिद बनाऊंगा। नई सेक्युलर पार्टी बनाऊंगा।"
Updated on:
29 Nov 2025 07:11 pm
Published on:
29 Nov 2025 07:10 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
