राष्ट्रीय

कौन हैं IAS अधिकारी कीर्ति जल्ली, जो असम के बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए खुद कीचड़ में उतरीं

आमतौर पर IAS अधिकारियों को उनके दफ्तर में पूरे रौब के साथ बैठे देखा जाता है। यदि वो किसी गैदरिंग में शामिल होते हैं तो वहां भी अधिकारियों वाली धमक से उनकी अलग ही पहचान होती है। लेकिन बाढ़ग्रस्त असम की एक अधिकारी सादगी से अपने काम को अंजाम दे रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2 min read
IAS officer Keerthi Jalli walk through mud in Assam flood affected dis

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को भगाकर कुत्ता घुमाने वाले आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार की शर्मनाक करतूत के बीच बाढ़ प्रभावित असम से एक और आईएएस अधिकारी की तस्वीर सामने आई है। असम की इस आईएएस अफसर की कहानी जानकर आपकी अधिकारियों के प्रति पहले से बनी धारणा बदल जाएगी। पद का धौंस दिखाए बिना कोई अधिकारी कितनी तल्लीनता से अपना काम कर सकता है, असम की ये कहानी इसका सटीक उदाहरण है।

दरअसल आप सभी जानते है कि बीते एक सप्ताह से असम बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। राज्य के 10 जिले बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित है। जिनमें से कुछ जगहों पर अब स्थिति में सुधार आया है। इस बीच असम के कछार जिले में DC उपायुक्त के पद पर कार्यरत आईएएस अधिकारी कीर्ति जल्ली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों में कीर्ति बाढ़ प्रभावितों के लिए चल रहे राहत अभियान का कीचड़ में उतरकर सामने से नेतृत्व करतीं नजर आ रही हैं।

गांव-गांव में घूमकर लोगों की कर रही हैं मदद-

मटमैली साड़ी पहने कीचड़ में चल रही सामान्य सी दिखने वाली ये महिला आईएएस अधिकारी हैं। इस समय जब बाढ़ प्रभावित असम के सुदूर गांवों में जाने का जहमत कोई अधिकारी और नेता नहीं उठाना चाह रहे, कीर्ति नाव से पानी पारकर गांव-गांव में घूमकर बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी हैं। उनके इस काम से लोगों में खुशी की लहर है।

2013 बैच की आईएएस अधिकारी, अभी कछार की डीसी-

कीर्ति जल्ली 2013 बैच की आईएएस अधिकरी हैं। वह मूलतः हैदराबाद की रहने वाली है। इस समय असम के कछार में उपायुक्त के पद पर कार्यरत है। काम के प्रति अपने सर्मपण भाव से लोगों का दिल जीतने वाली कीर्ति कई सम्मान भी पा चुकी हैं। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने जैसे अभियानों को उन्होंने चलाया है। इससमय बाढ़ग्रस्त कछार में लोगों को बचाने की मुहिम में जुटी हुई है।

कोरोना काल में शादी के अगले दिन ड्यूटी पर थी-

कीर्ति जल्ली इससे पहले भी तब चर्चा में आई थी जब वो शादी के एक दिन बाद ही ड्यूटी पर नजर आई थी। तब कोरोना काल चल रहा था। ऐसे में वो शादी के एक दिन बाद भी फिर से ड्यूटी पर चली आई थी। कछार के साथ-साथ कीर्ति जल्ला को करीब से जानने वाले लोग कह रहे हैं कि उन्होंने आज तक ऐसा अधिकारी नहीं देखा।

Published on:
28 May 2022 01:43 pm
Also Read
View All

अगली खबर