
Delhi IAS Officer Who Walked Dog in Stadium Transferred with Wife
दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस से भगाकर कुत्ता घुमाने वाले आईएएस अधिकारी पर बड़ी गाज गिरी है। आज दिन भर इस खबर को सुर्खियों में बने रहने वाले दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेटरी (रेवेन्यू) संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा का देश के दो अलग-अलग राज्यों में तबादला किया गया है। संजीव खिरवार को लद्दाक तो उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस आशय का पत्र जारी कर दिया गया है।
उल्लेखनीय हो कि दिल्ली सरकार के प्रधान सचिव (राजस्व) संजीव खिरवार गुरुवार को तब विवादों में आए थे, जब अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने उनपर एक खबर प्रकाशित की। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार संजीव खिरवार अपने कुत्ते के साथ स्टेडियम में टहल सके इसके लिए वहां प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को भगा दिया जाता था। अखबार के रिपोर्टर ने लगातार सात दिन तक इस मामले पर नजर रखकर खबर को प्रकाशित किया था।
आईएएस अधिकारी की यह करतूत सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर थू-थू हुई थी। मामला सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आनन-फानन में यह आदेश जारी किया था कि दिल्ली के खेल परिसर अब रात के 10 बजे तक खिलाड़ियों के लिए खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह फैसला त्यागराज स्टेडियम में आईएएस अधिकारी के अपने कुत्ते के साथ वॉक करने की खबर सामने आने के बाद आया।
बताते चले कि आइएएस अधिकारी की वॉक के लिए खिलाड़ियों, कोच और अन्य सपोर्ट स्टाफ को स्टेडियम खाली कर देने के लिए कहा जाता था। ऐसे में त्यागराज स्टेडियम में प्रैक्टिस करने खिलाड़ियों को मजबूरन तीन किलोमीटर दूसरे स्टेडियम में जाना पड़ता है। ऐसे में खिलाड़ी सही तरीक से प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे थे। हालांकि अब सरकार ने खेल परिसरों के रात के 10 बजे तक खोले रखने का आदेश दे दिया है। साथ ही स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले अधिकारी का तबादला कर दिया है। इससे खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।
Updated on:
27 May 2022, 8:04 AM IST
Published on:
26 May 2022, 11:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.