विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि डिपोर्टेशन की ये कार्रवाई कोई नई नहीं है। आज से पहले भी गैर कानूनी तरीके से लोग किसी भी दूसरे देश में रहते हुए पाए जाते थे, उन्हें उनके देश भेजा जाता था। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि मोबिलिटी और माइग्रेशन किसी देश को आगे बढ़ाने में काफी अहम भूमिका निभाती है।