20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update : मानसून पर मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, जानें कब होगी झमाझम बारिश

IMD Monsoon Update : देश में सब मानसून का पलक पांवड़े बिछाकर इंतजार कर रहे हैं। पर मानसून है कि कुछ ऐंठा—ऐंठा है। इंतजार करा रहा है। वैसे तो 1 जून के आस-पास मानसून केरल तट से टकराता है। पर मौसम विभाग के अनुसार केरल में 7 जून को मानसून दस्तक देगा। इस हिसाब से मानसून को आने में एक हफ्ते की देरी से हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
imd_monsoon_update.jpg

IMD Monsoon latest Update

मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार केरल में 7-8 जून को मानसून के आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पछुआ हवाएं बढ़ रहीं हैं। साथ ही मानसून के लिए परिस्थितियां भी अनुकूल हो रही हैं। बादल छाए हुए हैं। जल्द ही तेज चक्रवाती हवाएं केरल तट की ओर मानसून को आगे बढ़ा सकती हैं। दक्षिणी अरब सागर के ऊपर पश्चिमी हवाएं 2.1 किमी ऊपर तक चल रहीं हैं। चक्रवात सर्कुलेशन से बादल एक साथ हो जाते हैं और उसी क्षेत्र में केंद्रित रहता है। IMD के अनुसार अगले दो-तीन दिन में केरल में मानसून दस्तक दे सकता है। यानि की इसका मतलब है 7-8 जून को केरल तट पर झमाझम बारिश होगी।

बीते वर्षों मानसून कब आया जानें -

2018 - 29 मई
2019 - 8 जून
2020 - 1 जून
2021 - 3 जून
2022 - 29 मई

देश में मॉनसून की बारिश सामान्य रहने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने इस साल जून से सितंबर के बीच देश में मॉनसून की बारिश सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है। देश के अधिकतर हिस्सों में मॉनसून सामान्य रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का मौसम अलर्ट

यह भी पढ़ें - IMD का अलर्ट इन राज्यों को घेरे में लेगा मोका तूफान