31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Warning: मौसम विभाग का डराने वाला आया अपडेट, 3 जून को इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Weather Alert: IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 2 Jun 2025, 10:41 PM IST

heavy rain

IMD Warning: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने भारत में दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून ने 24 मई को केरल में सामान्य तारीख (1 जून) से लगभग एक सप्ताह पहले प्रवेश किया। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 3 जून तक उत्तर पश्चिम, पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के करीब 20 राज्यों में तेज बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा भी चल सकती है।

भारी बारिश की जताई संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि अगले 5 दिनों के दौरान भारी वर्षा हो सकती है। 

इन राज्यों होगी अत्यधिक भारी बारिश

विभाग के अनुसार 1 जून को अरुणाचल प्रदेश में, 01-03 जून के दौरान असम और मेघालय में, 01 और 02 जून को मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि 01 जून को असम और मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है।

मध्यम बारिश होने की जताई संभावना

वहीं IMD के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है। 1 और 2 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा तथा 1 जून को बहुत भारी वर्षा हो सकती है।

तेज हवा चलने का जताया अनुमान

मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार 4 जून तक छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा में तथा 01 जून को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

70 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गरज-चमक और 40-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई है। साथ ही विभाग ने बताया कि 2 और 3 जून को इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मानसून की धीमी रफ्तार पर आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जानें आपके राज्य का हाल

विभाग के मुताबिक 01-04 जून के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।