1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, IMD ने 30-31 मई को मूसलाधार बारिश का इन राज्यों में अलर्ट किया जारी

IMD के मुताबिक ओडिशा में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना है, जो एक निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में भी 30-31 मई को भारी बारिश का अनुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 29 May 2025, 9:34 PM IST

विभाग ने मूसलाधार बारिश का अलर्ट किया जारी (Photo-ANI)

Heavy Rainfall: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30-31 मई 2025 के लिए कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। वहीं तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरे राज्य में छा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने मौसम रिपोर्ट में कहा कि तेलंगाना में मानसून की गतिविधि सामान्य रही है।

भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी की जारी

मौसम विभाग ने असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मई तक बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 30 मई तक भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

रेड अलर्ट किया जारी

केरल के कोझिकोड और वायनाड में 30-31 मई को भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी है। अन्य जिलों जैसे कासरगोड, कन्नूर, मलप्पुरम, और इडुक्की में ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा तटीय कर्नाटक (दक्षिण कन्नड़, उडुपी, उत्तर कन्नड़) में 30-31 मई को अत्यधिक भारी बारिश (20 सेमी से अधिक) के लिए रेड अलर्ट है। आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश की संभावना है।

भारी से मध्यम बारिश की चेतावनी की जारी

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे, रायगढ़, और रत्नागिरी में 30-31 मई को भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। पुणे और सतारा में भी बारिश का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर में 30-31 मई को हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी है।

गोवा में ऑरेंज अलर्ट जारी

IMD के मुताबिक ओडिशा में 30 मई तक भारी बारिश की संभावना है, जो एक निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, और कराईकल में भी 30-31 मई को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं उत्तरी और दक्षिणी गोवा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: अगले दो दिन इन राज्यों पर भारी, बंगाल की खाड़ी से आई चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

झारखंड में यलो अलर्ट किया जारी

झारखंड में 30 मई से बारिश होने, वज्रपात होने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के चलते अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है।