31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून की धीमी रफ्तार पर आया मौसम विभाग का ताजा अपडेट, जानें आपके राज्य का हाल

Weather News: विभाग के अनुसार 1 से 3 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 31 May 2025, 8:08 PM IST

देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी (Photo-ANI)

Monsoon: देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। कई जगहों पर तेज गर्मी पड़ रही है, वहीं कई जगहों पर बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग का ताजा अपडेट आया है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दरअसल, मानसून ने 24 मई को एंट्री की थी और इसके बाद यह 17 राज्यों में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग के नए बुलेटिन के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है।

इन स्थानों पर हो सकती है तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 1 जून को असम और मेघालय में तथा 1 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है।

तेज हवा चलने की जताई संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 4 जून तक केरल और कर्नाटक में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ  स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही आंधी, बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा भी चल सकती है। 

इन राज्यों में हो सकती है छिटपुट बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ तूफान, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चल सकती है। वहीं 4 जून तक यूपी, राजस्थान में कुछ स्थानों पर छिटपुट और मध्यम बारिश हो सकती है।

धूल भरी आंधी की जारी की चेतावनी

विभाग के अनुसार 1 से 3 जून के दौरान कोंकण एवं गोवा में कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं 02-04 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें- Rain Alert: अगले दो दिन इन राज्यों पर भारी, बंगाल की खाड़ी से आई चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD के अनुसार 01 जून को विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है।