
weather update Today: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई हिस्सों सुबह और शाम को ठंड महसूस की जाने लगी है। अधिकांश राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि मौसम एक बार फिर कुछ राज्यों में करवट लेने वाला है। IMD ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि आज यानी मंगलवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली-NCR समेत उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज कहां-कहां होगी बारिश
IMD के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में 10 अक्टूबर को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने की संभावना है। वहीं आज की तापमान की बात करें तो अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्य हिमाचल में भी बारिश के बाद मौसम करवट लेगा, यहां कई शिमला, मंडी समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
IMD के मुताबिक, 10 अक्टूबर को दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर तेज हवा, गरज और बिजली के साथ हल्की से भारी बारिश हो सकती है। साथ ही कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की आशंका है।
इन राज्यों से मानसून की विदाई
दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल में जहां आज बारिश होने की संभावना है वहीं अगले दो से तीन दिन में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, साउथ वेस्ट मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।
फंसे पर्यटकों को निकाला जा रहा बाहर
बात अगर सिक्किम में आई प्रलय की करें तो यहां मौसम अनुकूल होने के बाद तबाही के दौरान फंसे टूरिस्टों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने 15 अक्टूबर तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविधालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।
Published on:
10 Oct 2023 07:41 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
