Waqf Amendment Act: मणिपुर के थौबल जिले में भीड़ ने बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष असकर अली के घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी। दरअसल, बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया था। बता दें कि बीजेपी नेता ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वक्फ कानून के प्रति अपना समर्थन जताया था। रविवार रात को बीजेपी नेता के आवास के बाहर भीड़ इकट्ठा हुई। इसके बाद भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और आग लगा दी।