5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘संसद में…’, Priyanka Gandhi के शपथ लेने के बाद यह क्या बोल गए संजय राउत

Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव जीती प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को संविधान को हाथ में लेकर शपथ ली। इस दौरान शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने उन्हें शेरनी बताया है।

2 min read
Google source verification

Priyanka Gandhi: वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha Seat) से चुनाव जीती प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को संविधान को हाथ में लेकर शपथ ली। इस दौरान शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत (Sanjay Raut)ने उन्हें शेरनी बताया है। संजय राउत ने एक्स पर कांग्रेस (Congress) के पेज से पोस्ट हुई एक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए लिखा शेरनी संसद आ गयी! संजय राउत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने हिंदी भाषा में शपथ ली। शपथ लेने के बाद प्रियंका गांधी ने कहा जनता के जरूरी मुद्दों को उठाना, देश और पार्टी के लिए काम करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। वह संविधान के उसूलों के लिए लड़ाई लड़ेंगी।

Rahul Gandhi ने लिया फोटो

प्रियंका गांधी जब लोकसभा में शपथ लेने के लिए कांग्रेस सांसदों के साथ जा रही थीं, तब राहुल गांधी ने कुछ ऐसा किया वहां मौजूद सासंद खिलखिला उठे। प्रियंका गांधी जब संसद पहुंची तो कांग्रेस नेताओं ने उनका बाहर स्वागत किया। इसके बाद सदन में एंट्री के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थी तब ही आगे चल रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उन्हें रोक लिया। फिर राहुल ने कहा स्टॉप, स्टॉप…लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो। इसके बाद राहुल गांधी ने सभी सांसदों के साथ प्रियंका गांधी की फोटो ली।

वायनाड उपचुनाव में प्रियंका ने दर्ज की थी जीत

बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। दरअसल, लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली सीट से चुनाव लड़ा था। दोनों ही सीट पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शानदार जीत दर्ज की थी। इसके बाद राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट को छोड़ने का फैसला लिया। इसलिए इस सीट पर उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने यहां से प्रियंका गांधी को प्रत्याशी बनाया था और बीजेपी ने नाव्या हरिदास को टिकट दिया था। उपचुनाव में प्रियंका गांधी ने शानदार जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें-Hemant Soren oath Ceremony: हेमंत सोरेन ने CM पद की ली शपथ, अगले पांच साल में झारखंड के विकास के लिए करेंगे ये काम