12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झारखंड में दो कांग्रेस विधायकों के घर ED की रेड, MLA जयमंगल सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना,’जो बात नहीं मानेगा उसके यहां रेड’

झारखंड में कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह और प्रदीप यादव के घर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) छापेमारी कर रही है, जिस पर विधायक जयमंगल सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने इस छापेमारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।  

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Nov 04, 2022

income-tax-raid-at-the-house-of-congress-mla-jaimangal-singh-and-pradeep-yadav-in-jharkhand.jpg

Congress MLA Jaimangal Singh targeted BJP on ED's raid, 'Red here for those who will not listen'

झारखंड में केन्द्रीय एजेंसियों की लगातार सख्ती जारी है। जहां एक ओर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेज कर खनिज लीज घोटाला मामले में पेश होने के लिए कहा था। वहीं आज दो कांग्रेस विधायकों के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ED छापेमारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी रांची, बोकारो गोड्‌डा में ED की 9 जगहों पर छापेमारी चल रही है, जिसमें कोयला व्यापारी अजय कुमार सिंह के घर पर भी ED ने दबिस दी है।

बताया जा रहा है कि कोयला व्यापारी अजय कुमार विधायक अनूप सिंह के करीबी हैं। कांग्रेसी नेताओं के अलावा रांची के न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी चल रही है। यह सभी छापेमारी करने के लिए ED की टीम 8 गाड़ियों में पहुंची है।

जो BJP की बात नहीं मानेगा उसके यहां रेड: विधायक जयमंगल सिंह
कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह की ED की छापेमारी में प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "यह आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है, मेरे बेरमो आवास और पटना आवास पर छापेमारी की जा रही है। जो नेता भाजपा की बात नहीं मानेंगे उनके यहां रेड किया जाएगा। मैं पूरी तरह से कॉपरेट कर रहा हूं।"

झारखंड में चढ़ा राजनीतिक पारा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ED को दे चुके हैं चुनौती
ED की कार्रवाई से झारखंड में राजनीतिक पारा बढ़ गया है। अवैध खनन मामले में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ED ने रांची आफिस तलब किया था, जिसके जवाब में उन्होंने विरोध मार्च निकालते हुए ED को गिरफ्तार करने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने BJP पर जमके निशाना भी साधा।

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन की ईडी को चुनौती,अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो