26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / सीएम हेमंत सोरेन की ईडी को चुनौती,अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो

सीएम हेमंत सोरेन की ईडी को चुनौती,अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो

CM Hemant Soren challenge अवैध खनन मामले में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने आज रांची आफिस में तलब किया था। पर वो नहीं गए। जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने विरोध में रांची में मार्च निकाला। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी को चुनौती दी।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Nov 2022, 3:54 PM IST

hemant_soren_1.jpg

सीएम हेमंत सोरेन की ईडी को चुनौती,अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो

झारखंड और बिहार में अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को रांची कार्यालय में सुबह 11 बजे बुलाया गया था। प्रवर्तन निदेशालय को चुनौती देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहाकि, अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ़्तार करो। इन्होंने ईडी, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है। झारखंडियों से डर लगता है? अभी हमने कुछ किया भी नहीं, जब झारखंडी अपनी चीज़ों पर आ गए तो वह दिन दूर नहीं की आपको सिर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए जेएमएम के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला।

आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को हमेशा किया बर्बाद

अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहाकि, इन लोगों ने हमेशा से यहां के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को बर्बाद करने का काम किया है। यह लोग कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े कभी आगे बढ़े। इन लोगों को आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से चिढ़ लगती है।

विरोधियों को हर बार मुंह की खानी पड़ी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे कहाकि, वतर्मान की गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है।

अवैध खनन और सीएम हेमंत सोरेन

झारखंड और बिहार में अवैध खनन और जबरन वसूली से संबंधित धन शोधन रोकथाम मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ में आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने था पर शामिल नहीं हुए। ईडी ने सोरेन को जांच में शामिल होने के लिए गुरुवार सुबह 11 बजे अपने रांची कार्यालय में बुलाया था। ईडी ने पूछताछ से पहले झारखंड पुलिस आयुक्त को उचित सुरक्षा व्यवस्था करने के लिए एक पत्र भी लिखा था। सूत्रों ने कहा, हाल ही में ईडी की छापेमारी में सोरेन द्वारा हस्ताक्षरित एक चेक मिला था। ईडी को मामले में कुछ अनियमितता प्रतीत हो रही है। ईडी ने हाल ही में रांची की विशेष अदालत में सोरेन के करीबी पंकज मिश्रा और झारखंड के मुख्यमंत्री के करीबी कहे जाने वाले बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। चार्जशीट पर कोर्ट पहले ही संज्ञान ले चुकी है।

यह भी पढ़े - झारखंड में फिर गरमाया सियासी माहौल, CM हेमंत सोरेन को ED का समन, विरोध में कल JMM की रैली