मरांडी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को अगर ईडी ने बुलाया है तो वह यूं ही नहीं है। इन्होंने पैसे और दौलत की हवस में पूरे राज्य को गुंडे, मवालियों, दलालों, बिचौलियों और मुठठी भर चोर-बेईमान अफसरों के हवाले कर खुद सिर्फ़ लूट का माल बटोरने और खपाने के रास्ते खोजने का काम किया है।