
Independence Day 2024: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मंत्री गोपाल राय ने जीएडी विभाग को आदेश जारी किए। जारी आदेश के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री आतिशी 15 अगस्त (Independence Day 2024) को झंडा फहराएंगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली जाय। अरविंद केजरीवाल ने जेल से जीएडी मंत्री को बताया कि आतिशी झंडा फहराएंगी। इसलिए गोपाल राय ने जीएडी को पूरी तैयारी करने के निर्देश जारी किए। इससे पहले भी अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के एलजी को एक चिट्ठी लिखकर इस बात की सूचना दी थी कि इस बार 15 अगस्त को आतिशी झंडा फहराएंगी।
छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराएंगी आतिशी
पिछले दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जेल से दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा था। जिसके मुताबिक इस बार 15 अगस्त को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी उनकी जगह पर झंडा फहराएंगी। बीते कई दिनों से जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने इस बार यह फैसला लिया है और इसके लिए एलजी को चिट्ठी लिखकर सूचित किया था। चिट्ठी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "15 अगस्त को मेरी जगह मंत्री आतिशी झंडा फहराएंगी।"
बता दें कि दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल दिल्ली सरकार छत्रसाल स्टेडियम में कार्यक्रम आयोजित करती है। इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल झंडा फहराते आए हैं। लेकिन, इस बार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। उन्होंने अपनी कैबिनेट मंत्री आतिशी को झंडा फहराने के लिए अधिकृत किया है।
संबंधित विषय:
Published on:
12 Aug 2024 07:37 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
