14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर बदेलगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में 14, 15, 16, 17 को बारिश का IMD Alert

Rain Alert: देश में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। 14 मार्च से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जानिए मौसम विभाग (IMD) का ताजा पूर्वानुमान और अपने राज्य के मौसम का हाल।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain alert by IMD in March

IMD ने जारी किया Rain and Thunderstorm Alert (File Photo)

Weather Update: देश के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। इस बदलाव की वजह से उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा।

उत्तर और मध्य भारत में बारिश का अनुमान

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान बादल गरजने के साथ हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज यानी 13 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में आज और कल (13-14 मार्च) भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 और 17 मार्च को तेज बारिश के आसार बन रहे हैं।

हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों का हाल

पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इस विक्षोभ का असर दिखेगा। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 15 और 16 मार्च को इन पहाड़ियों से सटे मैदानी इलाकों में भी तेज हवाओं और बिजली की गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य भारत में 14 और 16 मार्च को, जबकि पूर्वी भारत में 15 से 17 मार्च के बीच मौसम खराब रहने की संभावना है।

राजस्थान में तापमान में गिरावट संभव

राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ अपना असर दिखाएगा। राज्य में अगले दो-तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के अलावा श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। पंजाब में 14 से 17 मार्च, हरियाणा और चंडीगढ़ 15 से 17 मार्च को गरज चमक के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में भी बदलेगा मौसम

विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 14 से 16 मार्च, मध्य प्रदेश में 15 और 16 मार्च, झारखंड में 15 से 18 मार्च, ओडिशा में 15 और 16 मार्च को गरज चमक के साथ छिटपुट बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा 15 और 16 को तेलंगाना में छिटपुट और हल्की बारिश होगी, जबकि 16 से 18 मार्च को तटीय आंध्र प्रदेश, 17 और 18 मार्च को रायलसीमा में गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

14 से 17 मार्च के दौरान मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है।