Dolo 650: भारत में डॉक्टर आमतौर पर बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और हल्के दर्द के लिए डोलो-650 की सलाह देते हैं, क्योंकि यह प्रभावी है और निर्देशित रूप से लेने पर आम तौर पर सुरक्षित है। इसी बीच अमेरिका में रहने वाले गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मनिकम का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। अपनी पोस्ट में डॉ. पल ने लिखा कि भारतीय डोलो 650 को कैडबरी जेम्स की तरह खा रहे है। डॉ. पाल के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर डोलो 650 को लेकर मीम्स बन रहे है। डॉ. पाल की इस पोस्ट को अब तक 11 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है।