
राज्य सभा में पीएम नरेंद्र मोदी (Photo-IANS)
Narendra Modi Rajya Sabha Speech: राज्य सभा में रिटायर होने वाले 37 सांसदों की विदाई को लेकर बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज 37 सांसदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। राजनीति में कोई फुलस्टॉप नहीं होता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर दो साल में ऐसा अवसर आता है, जब हमारे लिए भावुक क्षण होते हैं।
पीएम नोदी ने आगे कहा कि सदन में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होती है और हर सदस्य उसमें अपनी खास भूमिका निभाता है। ऐसे पलों में, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर, सम्मान की एक आम भावना पैदा होती है। जो नेता अपना कार्यकाल खत्म होने के बाद सदन छोड़ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि राजनीति में कोई फुल स्टॉप नहीं होता।
प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद में कई बार मीठे और कड़वे पल आते हैं, लेकिन विदाई के समय सभी एक-दूसरे के प्रति सम्मान महसूस करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ सदस्य फिर से सदन में लौट सकते हैं और कुछ लोग बाहर रहकर भी जनता की सेवा करेंगे।
उन्होंने एच. डी. देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खड़गे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं की जीत की और कहा कि नए सहयोगियों को उनसे सीखना चाहिए।
पीएम मोदी ने राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के काम की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में रामदास अठावले के बारे में कहा कि वे हमेशा खुशमिजाज रहते हैं और आगे भी अपने अंदाज से लोगों का मनोरंजन करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि राज्यसभा में 6 साल का कार्यकाल बहुत अहम होता है, जिससे व्यक्ति को देश के लिए काम करने का मौका मिलता है और उसका अनुभव भी बढ़ता है।
इस दौरान उपसभापति हरिवंश ने भी अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले जो 8 सदस्य रिटायर हो रहे हैं। उनमें से एक मैं भी हूं। इस दौरान उन्होंने नीतीश कुमार का भी आभार जताया।
हरिवंश ने कहा कि एनडीए के सभी दलों का आभार है। उपसभापति बनने के बाद एक-एक दल के एक-एक सदस्य का सहयोग मिला. उसके लिए भी आभार।
Updated on:
18 Mar 2026 12:19 pm
Published on:
18 Mar 2026 11:34 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
