
CG Flight News: रायपुर-मुंबई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, 1 फरवरी से इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू(photo-patrika)
इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग (emergency landing) हुई। बुधवार रात 8 बजे दिल्ली से गोवा जाने वाली फ्लाइट (Delhi Goa Flight) को मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) पर उतारा गया। इंडिगो की एयरबस A320NEO (VT-IJB) के एक इंजन में खराबी आ गई थी। दो इंजन वाले जेट एक इंजन पर सुरक्षित रूप से उतर सकते हैं, लेकिन पायलट ने एहतियातन विमान को सुरक्षित रूप से मुंबई में उतारा।
मिली जानकारी के अनुसार, विमान का एक इंजन फेल हो गया था, इसलिए इसे मुंबई डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया। मुंबई हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया। विमान रात 9.52 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई एयरपोर्ट पर उतर गया। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि उड़ान के दौरान इंजन में तकनीकी खराबी का पता चला। प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, विमान को डायवर्ट कर मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। आवश्यक जांच के बाद विमान का फिर संचालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है।
सूत्रों के मुताबिक पायलट ने इंजन में खराबी के कारण मुंबई ATC को 'पैन पैन पैन' संदेश भेजा। यह एक आपातकालीन संदेश है, जो किसी जानलेवा आपात स्थिति का संकेत नहीं देता।
इससे पहले रविवार को पुणे से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान को टेकऑफ के लिए रनवे पर पहुंचने के बाद तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। विमान में सवार यात्रियों ने दावा किया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान 9 घंटे की देरी के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई।
Published on:
17 Jul 2025 06:17 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
