17 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IndiGo ने बढ़ाए कई घरेलू सर्विस चार्ज, अब बच्चे के टिकट से लेकर एक्स्ट्रा बैगेज तक देना होगा ज्यादा पैसा

IndiGo ने घरेलू उड़ानों में कई सर्विस चार्ज बढ़ा दिए हैं। इन्फेंट फीस 3,000 रुपये, एक्स्ट्रा बैगेज 800 रुपये प्रति किलो और Priority Service 650 रुपये हुई।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 17, 2026

IndiGo

इंडिगो (Photo- IANS)

IndiGo new charges: इंडिगो (IndiGo) से घरेलू उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयरलाइन ने कई यात्री सेवाओं के शुल्क में बदलाव किया है। नए चार्ज के तहत इन्फेंट ट्रैवल, एक्स्ट्रा बैगेज, बिना अभिभावक यात्रा करने वाले बच्चों, प्रायोरिटी सर्विस और ट्रैवल सर्टिफिकेट के लिए अब यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा भुगतान करना होगा। हालांकि, इन बदलावों का असर मुख्य रूप से अतिरिक्त और वैकल्पिक सेवाओं पर पड़ेगा। बेस एयरफेयर में बदलाव की जानकारी इस शुल्क संशोधन में शामिल नहीं है।

इन्फेंट ट्रैवल के लिए अब 3,000 रुपये

इंडिगो ने तीन दिन से ज्यादा और दो साल तक की उम्र वाले बच्चों के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए इन्फेंट फीस बढ़ा दी है। अब यह शुल्क 2,000 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये हो गया है। एयरलाइन के नियमों के मुताबिक, इन्फेंट को अलग सीट नहीं दी जाती। उसे साथ यात्रा कर रहे वयस्क यात्री की गोद में यात्रा करनी होती है। एक वयस्क यात्री के साथ केवल एक इन्फेंट यात्रा कर सकता है। इन्फेंट फीस टिकट बुक करते समय ही देनी होती है। यात्रा के दौरान बच्चे की उम्र साबित करने के लिए वैध डॉक्यूमेंट भी मांगा जा सकता है।

एक्स्ट्रा बैगेज पर प्रति किलो 800 रुपये

घरेलू उड़ानों में निर्धारित बैगेज सीमा से ज्यादा सामान ले जाने वाले यात्रियों को भी अब अधिक भुगतान करना होगा। इंडिगो ने एक्स्ट्रा बैगेज का शुल्क 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलो कर दिया है। यानी अगर किसी यात्री का सामान तय सीमा से एक किलो ज्यादा है, तो उसे पहले के मुकाबले 100 रुपये अतिरिक्त देने होंगे। ज्यादा सामान होने पर यह अतिरिक्त खर्च उसी हिसाब से बढ़ेगा।

बिना अभिभावक यात्रा करने वाले बच्चों का शुल्क भी बढ़ा

इंडिगो ने अनअकंपनिड माइनर सर्विस यानी बिना साथ आए वयस्क के यात्रा करने वाले बच्चों की सर्विस फीस में भी बदलाव किया है। इसका शुल्क अब 5,000 रुपये से बढ़कर 5,999 रुपये हो गया है। यह सुविधा एयरलाइन की पात्रता और यात्रा से जुड़े नियमों के अधीन उपलब्ध होती है।

प्रायोरिटी चेक-इन और बोर्डिंग के लिए 650 रुपये

यात्रियों को प्रायोरिटी चेक-इन और प्रायोरिटी बोर्डिंग की सुविधा लेने के लिए भी अब ज्यादा भुगतान करना होगा। दोनों सेवाओं की संयुक्त फीस 450 रुपये से बढ़ाकर 650 रुपये कर दी गई है। इस तरह इस सुविधा को चुनने वाले यात्रियों के लिए शुल्क में 200 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इंडिगो ने ट्रैवल सर्टिफिकेट जारी करने का शुल्क भी बढ़ाया है। अब इसके लिए यात्रियों को 300 रुपये देने होंगे, जबकि पहले यह शुल्क 200 रुपये था।