Salman Khurshid: कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मलेशिया में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के हिस्से के रूप में विदेश दौरे के दौरान यह बयान दिया कि “जब आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर हों, भारत का संदेश दुनिया तक पहुँचाने के लिए, तो यह दुखद है कि लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?” यह बयान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, जिसका उद्देश्य उन लोगों पर निशाना साधना था जो राष्ट्रीय हितों से ऊपर राजनीतिक निष्ठाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं।