Jagan Reddy: आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम वाईएस जगन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) एक बार फिर से चर्चाओं में आ गए हैं। दरअसल, उनकी सरकार के समय 2019 से 2024 तक पांच साल की अवधि के दौरान एग पफ Egg Puff पर कथित तौर पर 3.62 करोड़ रुपए का दुरुपयोग करने का आरोप लगा है। यह मामला अब वाईआरएस कांग्रेस पार्टी (YSRCP) और तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के बीच राजनीतिक लड़ाई का केंद्र बिंदु बन गया है।