30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jammu Kashmir: चानापोरा में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फेंका ग्रेनेड, एक जवान जख्मी

Jammu Kashmir घाटी में आतंकियों की नापाक हरकत, चानापोरा इलाके में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 10 Sep 2021, 4:59 PM IST

Jammu Kashmir

नई दिल्ली। जम्म-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के श्रीनगर ( Srinagar ) में आतंकी हमले की खबर सामने आई है। यहां के चानापोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया है। इस हमले में एक जवान के घायल होने की बात भी सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के चनापोरा थाने के बाहर सुरक्षा बल के नाके पर ग्रेनेड हमला किया गया। इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान बुरी तरह जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ेँः Rahul Gandhi Jammu Visit: राहुल ने BJP-SS पर लगाया बड़ा आरोप, जम्मू-कश्मीर को बताया अपना घर

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर श्रीनगर के चानापोरा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया।

शुक्रवार को आतंकवादियों ने जवानों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में एक जवान घायल हो गया है। हमले के तुरंत बाद जेके पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमों ने मोर्चा संभाला और इलाके की घेराबंदी कर ली है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि चनापोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ बीएन 29 पर ग्रेनेड फेंका। अधिकारी के मुताबिक एक जवान के साथ-साथ एक नागरिक(महिला) को मामूली चोट आई हैं।

यह भी पढ़ेंः Jammu Kashmir: फारूक अब्दुल्ला बोले- तालिबान से अच्छे शासन की उम्मीद, जानिए बीजेपी ने क्या दिया जवाब

पहले भी हुआ हमला
इससे पहले अनंतनाग जिले के शेरबाग में एक पुलिस पोस्ट पर भी आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। यही नहीं हाल में पाकिस्तान की एक बड़ी और नापाक साजिश का खुलासा हुआ है। एक खुफिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान कश्मीर में लोगों को अफगानिस्तान का वीडियो दिखाकर उन्हें भड़काने की साजिश कर रहा है।

बता दें कि घाटी में ग्रेनेड से हमला ऐसे वक्त पर हुआ है जब अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद लगातार कश्मीर को लेकर खतरा बताया जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने इसको लेकर अलर्ट भी जारी कर रखा है।