21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jammu Weather Forecast: जम्मू-कश्मीर में भीषण गर्मी, जम्मू 42.6° पार, 21 मई से बारिश-आंधी का अलर्ट

jammu kashmir weather: जम्मू में 43.8 डिग्री गर्मी पड़ रही है। कश्मीर में भी तापमान सामान्य से ज्यादा है। अब बारिश कब होगी? IMD का लेटेस्ट अपडेट देखें।

3 min read
Google source verification
Jammu kashmir Heatwave

जम्मू-कश्मीर में गर्मी से हाल बेहाल। (फोटो- IANS)

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों बहुत तेज गर्मी पड़ रही है। जम्मू में लोग लू से परेशान हैं। यहां तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। बुधवार को जम्मू का तापमान 42.6 डिग्री पहुंच गया। कश्मीर घाटी में भी गर्मी ज्यादा है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 21 मई से मौसम बदल जाएगा। दोपहर बाद बादल छाएंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं (40-50 kmph) चलेंगी और कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 22 से 25 मई तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन 26 से 28 मई के बाद फिर से गर्मी बढ़ने वाली है।

जम्मू-कश्मीर में इन दिनों गर्मी ने लोगों को खूब परेशान कर रखा है। खासकर जम्मू डिवीजन में तो हालात और भी गंभीर हैं। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कई जगहों पर तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। कठुआ में तो पारा 43.8 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस मौसम में काफी ज्यादा है।

तापमान का हाल

कश्मीर डिवीजन में भी दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर रहा। एक दिन पहले सबसे ज्यादा तापमान श्रीनगर में 30.7 डिग्री दर्ज हुआ। रात के तापमान की बात करें तो कश्मीर में कई जगहों पर यह सामान्य से 3-6 डिग्री ज्यादा रहा, जबकि जम्मू में 1-7 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई।

आज सबसे कम तापमान गुलमर्ग में 11 डिग्री और भदेरवाह में 12.5 डिग्री रहा। अब लोगों की परेशानी इस बात से बढ़ गई है कि दिन भर धूप तेज रही और रात में भी गर्मी कम नहीं हुई।

कब बारिश होगी?

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में छिटपुट बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान जताया है। इसके बाद अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 22 और 23 मई को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

कब कैसा रहेगा मौसम?

तारीखकश्मीर डिवीजनजम्मू डिवीजन
20 मईछिटपुट गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएंगरज-चमक, बिजली कड़कना, 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं और जम्मू के मैदानी इलाकों में लू
21 मईगरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएंछिटपुट गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं
22 मईगरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएंछिटपुट गरज-चमक, बिजली और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं
23 मईसामान्य मौसमसामान्य मौसम
24 मईसामान्य मौसमसामान्य मौसम

लोगों से सावधान रहने की अपील

मौसम विभाग ने कश्मीर और जम्मू दोनों डिवीजनों में अगले कुछ दिनों तक आइसोलेटेड थंडरस्टॉर्म, लाइटनिंग और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

जम्मू के मैदानी इलाकों में एक-दो जगहों पर हीटवेव भी बनी रह सकती है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा का खास ध्यान रखें।

बागवानों को भी सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि तेज हवाओं और बारिश से नुकसान हो सकता है। यात्रियों और पर्यटकों को भी पहाड़ी रास्तों पर निकलते समय मौसम अपडेट चेक करने की सलाह दी गई है।

गर्मी से पर्यटक भी परेशान

अभी कुछ दिनों तक दिन के समय और गर्मी तो रात में हल्की नमी महसूस होगी। लेकिन बारिश की उम्मीद से लोगों को थोड़ी राहत की किरण दिख रही है। खासकर कश्मीर घाटी में जहां पारा चढ़ने से पर्यटक भी थोड़े असहज महसूस कर रहे हैं।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह का बदलाव मई के अंत में आम है, लेकिन इस बार गर्मी थोड़ी ज्यादा पड़ रही है। अगले हफ्ते तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है, बशर्ते बारिश समय पर हो जाए।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग