बता दें कि जीत अदानी ने अपनी शादी से दो दिन पहले 21 नवविवाहित दिव्यांग महिलाओं और उनके पतियों से मुलाकात की। जीत अदानी ने मंगल सेवा का संकल्प अपनी मां से डॉ. प्रीति अदानी से प्रेरित होकर लिया है। दरअसल, डॉ. प्रीति अदानी ने अदानी फाउंडेशन को गुजरात के मुंद्रा में एक छोटे से ग्रामीण प्रोजेक्ट से लेकर एक ग्लोबल परोपकारी संस्था के रूप में विकसित किया।