24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand Air Crash: जिसने सैकड़ों की जान बचाई, आज वही चला गया…क्रैश में मारे गए पायलट के पिता का फूटा दर्द

Jharkhand Air Crash: झारखंड के चतरा में रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में मारे गए पायलट के पिता ने बेटे की मौत पर गहरा दुख जताया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 24, 2026

Jharkhand Air Crash

झारखंड विमान हादसा (फोटो- पीटीआई एक्स पोस्ट)

Jharkhand Air Crash: झारखंड के चतरा जिले में सोमवार रात एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में पायलट कैप्टन विवेक विकास भगत समेत सभी सात लोगों की जान चली गई। घटना के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बूरा हाल है। पायलट भगत के पिता ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि मेरा बेटा एयर एंबुलेस चला कर लोगों की जान बचाता था, आज उसी की जान चली गई।

खाना बनाकर इंतजार कर रहा था परिवार

कैप्टन भगत के पिता डीएस भगत इस घटना पर दुख जताते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने मीडिया बातचीत के दौरान कहा कि दुर्घटना से पहले कैप्टन भगत ने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उन्होंने भावुक होकर बताया कि वह अपने एकलौते बेटे के पार्थिव अवशेष देखकर आए है। यह बात कहते हुए कैप्टन भगत की पिता में लगातार आसूं आ रहे थे और बेटे को खोने का दुख उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा था। उन्होंने आगे कहा कि विवेक दिल्ली पहुंचने के बाद एक रिश्तेदार के यहां डिनर करने वाला था। उसकी चाची ने खाना तैयार रखा था और वह रात 9 बजे तक पहुंचने वाला था। परिवार रात 11 बजे तक इंतजार करता रहा, लेकिन फिर हादसे की खबर मिली।

शाम 7:11 बजे रांची से भरी थी उड़ान

बता दें कि, यह बीचक्राफ्ट C90 विमान VT-AJV, जिसे दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड संचालित कर रही थी, सोमवार शाम 7:11 बजे रांची से दिल्ली के लिए उड़ा था। यह विमान एक मरीज को इलाज के लिए राष्ट्रीय राजधानी ला रहा था। उड़ान भरने के बाद विमान ने कोलकाता से संपर्क स्थापित किया, लेकिन लगभग 7:34 बजे अचानक उसका संपर्क और रडार सिग्नल दोनों टूट गए। इसके बाद देर रात करीब 10 बजे दुर्घटना की सूचना प्रशासन को मिली। दुर्गम पहाड़ी इलाके के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आईं।

ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश जारी

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे पर शोक जताते हुए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और ब्लैक बॉक्स बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि सभी सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और तकनीकी टीम दिल्ली से जांच के लिए आएगी। मृतकों में कैप्टन सवराजदीप सिंह, संजय कुमार, डॉ विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, अर्चना देवी और धुरु कुमार शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में मौसम, तकनीकी खराबी और संचार बाधा जैसे पहलुओं को खंगाला जा रहा है।