7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jharkhand cabinet: झारखंड में इस दिन होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, जानें किसे कितने मिलेंगे विभाग

Jharkhand cabinet: 5 दिसंबर को झारखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें JMM के 6, कांग्रेस के 4 और RJD का एक मंत्री हो सकता है। इस बार मंत्रिमंडल में 6-7 नए चेहरों को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है। 

2 min read
Google source verification

रांची

image

Ashib Khan

Dec 03, 2024

hemant soren

hemant soren

Jharkhand cabinet: झारखंड में हेमंत सोरेन के सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा जोरों पर थी। अब झारखंड में 5 दिसंबर को कैबिनेट का विस्तार होगा। बता दें कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को अकेले शपथ ली थी। इसके बाद से ही इंडिया गठबंधन के नेताओं की मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। हालांकि अभी तक कैबिनेट में विभागों के बंटवारे के फार्मूले को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं झारखंड विधासनभा का विशेष सत्र 9 दिसंबर से शुरू होगा, इसकी पहले ही घोषणा हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस दिन 11 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें JMM के 6, कांग्रेस के 4 और RJD का एक मंत्री हो सकता है। इस बार मंत्रिमंडल में 6-7 नए चेहरों को भी मौका मिलना तय माना जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले कांग्रेस के पूर्व प्रमुख

झारखंड मंत्रिमंडल विस्तार पर कांग्रेस के पूर्व प्रमुख राजेश ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब कोई बड़ा फैसला होता तो उस पर चिंतन-मंथन होता है और हमारे जो केंद्रीय नेतृत्व के लोग हैं उनके सुझाव लिए जाते हैं। लगभग सभी चीजें पूरी हो गई हैं हमने राज्यपाल से समय मांगा है और 5 तारीख को पूरे कैबिनेट का शपथ ग्रहण होगा। नेतृत्व का जो भी फैसला होगा वह सर्वमान्य होगा। 

मंत्रालय बंटवारे पर कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रिया

इससे पहले झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश (Keshav Mahto) ने मंत्रालय बंटवारे को कहा था कि सब हो जाएगा, सब आलाकमना के संज्ञान में है, सही समय पर आपको जानकारी मिल जाएगी, कोई नाराजगी नहीं है। वहीं झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmad Mir) ने भी मंत्रालय बंटवारे को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हम कहते रहे कि सरकार(कांग्रेस-JMM) पहले से बेहतर जनादेश लाएगी और वह आया। हम मिल बैठकर चर्चा करेंगे और मंत्रालय तय करेंगे। सरकार की संवैधानिक जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों, अपनी सीमाओं को सुरक्षित रखे और अपने अल्पसंख्यकों की रक्षा करे, उन्हें उनके अधिकार दे।

झारखंड चुनाव में इंडिया गठबंधन ने दर्ज की जीत

बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था। पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को वोटिंग हुई थी। विधानसभा चुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आया था। विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। इंडिया गठबंधन को 54 सीटों पर जीत मिली, जिसमें से JMM को 34, कांग्रेस को 16 और राजद को 4 सीटें मिली। एनडीए को 24 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ें- ‘Jharkhand लव और लैंड जिहाद के बाद पत्थरबाजों…’, BJP की हार के बाद बोले बाबूलाल मरांडी